विज्ञापन

मृत गौवंश को घसीटकर दुर्गति करने पर पार्षदों में गुस्सा

अबू बकर बल्खी Mon, 01-Sep-2025
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय वार्ड संख्या 7 स्थित नागौर हाईवे सड़क पर मृत पड़े गोवंश को। सड़क पर घसीटकर दुर्गति कर पिकअप में डालने का संवेदनहीन मामला सामने आया है। जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
नगर पालिका के ठेकेदारों द्वारा इस तरह मृत पशु की दुर्गति करना न केवल अमानवीय है बल्कि निंदनीय भी है। पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानाराम मेहरिया, पार्षद इदरीश खान तथा पार्षद प्रतिनिधि मोहीदीन खान सहित अन्य लोगों ने मौके पर एकत्र होकर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मृत गोवंश को उठाने के नाम पर ठेकेदार और कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं। पार्षद इदरीश खान ने बताया कि शहर में मृत गोवंश की सूचना देने के बावजूद कर्मचारी 24 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचते।
मृत पशुओं की दुर्गति करते हैं उन्होंने नगर पालिका ठेकेदारों की इस संवेदनहीन कार्यशैली पर तुरंत रोक लगाने और मृत पशुओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News