विज्ञापन

मारोठ में 140 नेत्र रोगियों की जांच कर 40 को किया ऑपरेशन के लिये चयन

हितेश रारा Wed, 30-Jul-2025
मारोठ(नागौर डेली न्यूज) : मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट मारोठ एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से मारोठ के जैन पाठशाला में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सौजन्यकर्ता जगदीश पारीक एवं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा तथा चिकित्सक टीम ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी ने शिविर का अवलोकन कर व्यवस्था की सराहना की एवं कहा अगर आपके प्रयासों से किसी को नेत्र ज्योति मिलती है तो पीडि़त मानव सेवार्थ इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं है। लॉयन राम काबरा ने पारीक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने मोतियाबिंद पीडि़तों के लिये पांचवां शिविर आयोजित कर निश्चित रूप से मानव सेवा की एक मिसाल कायम की है। जगदीश पारीक ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। 
विज्ञापन
किशन चोटिया ने बताया शिविर में शंकरा अस्पताल की चिकित्सक टीम ने 140 रोगियों की जांच कर 40 को ऑपरेशन के लिये चयन किया। चयनित रोगियों को बस द्वारा शंकरा अस्पताल जयपुर भेजा गया, जिनके गुरुवार को ऑपरेशन किये जायेंगे। उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी ने मारोठ में आयोजित कैंप का अवलोकन करने के पश्चात जैन स्कूल के बच्चों से शिक्षा को लेकर की चर्चा ओर संस्था के अध्यक्ष हितेश जैन को बताया कि जरूरतमंद व आर्थिक स्थिति से कमजोर की सहायता करना जैन धर्म की पहचान है। शिविर के दौरान राजकुमार, ओमप्रकाश, नटवर, अजय गौड़, शिवकुमार, हितेश रारा, दिनेश, पूरण, ओम व्यास, लकी आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News