विज्ञापन

मकराना में आधी रात को चोरों का आतंक, ज्वैलर्स के ताले तोड़कर करीब 2 करोड़ रूपयों का माल लूटा

मोहम्मद शहजाद Thu, 29-Jan-2026

मकराना(नागौर डेली न्यूज) : मकराना शहर के हॉस्पिटल रोड़ स्थित अजमेर ज्वेलर्स की दुकान से चोर रात को करीब 45 किलो चांदी, 150 ग्राम सोना, 10 हजार रुपए नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गए. जिससे सुनार को करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. वर्तमान भाव (4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम) के अनुसार 45 किलो चांदी करीब 1 करोड़ 80 लाख की है.

 

विज्ञापन

चोर तीन लेयर तोड़ घुसे दुकान में: शहर के हॉस्पिटल रोड़ स्थित सुरेंद्र कुमार सोनी व देवानंद सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है. दुकान का मेन गेट मुख्य मार्ग पर है और दूसरी ओर गली की तरफ एक ओर शटर है. शटर के बाद जाली वाला गेट है. इसके बाद कांच लगा हुआ है. चोरों ने पहले शटर तोड़ा. उसके बाद जाली वाले गेट के तीन ताले काटे. फिर कांच तोड़कर दुकान के अंदर घुसे. सुबह दुकान का शटर और कांच टूटा देख लोगों ने सुनार को सूचना दी. जिसके बाद दोनों भाई तुरंत दुकान पर पहुंचे.

 
विज्ञापन

7 आरोपियों ने समेटा सामान: दुकान का मेन गेट सही था. दूसरा जहां शटर टूटा हुआ था, ताले कटे पड़े थे और कांच भी टूटा हुआ था. काउंटर में रखे चांदी के बर्तन, जेवर, पायजेब, 150 ग्राम सोने के जेवर, गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए नहीं थे. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मकराना थाना के एएसआई शिवलाल तुंरत दुकान पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी. 

इसमें रात 2:40 पर 7 चोर दुकान में घुसकर चोरी करते नजर आए. चोर चोरी करने के बाद सारा सामान प्लास्टिक के कट्टो में डालकर आराम से पैदल जाते नजर आए. हेड कांस्टेबल शिवकुमार चौधरी ने बताया कि चोरी के मामले में पीड़ित द्वारा थाने में एक रिपोर्ट दी गई जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News