विज्ञापन

मकराना: मार्बल खान में बड़ा हादसा, रस्से की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

मोहम्मद शहजाद Wed, 25-Feb-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज) मार्बल खनन क्षेत्र बोरावड़ की कुमारी रेंज में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक खान में काम करने के दौरान रस्से की चपेट में आने से एक श्रमिक करीब 40 फीट गहरी खान में जा गिरा। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। ​

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनाना निवासी जवानाराम (44) पुत्र मोडूराम नायक, बोरावड़ की कुमारी रेंज स्थित बालाजी माइन्स में मजूदरी का कार्य करता था। मंगलवार दोपहर जब वह खान में काम कर रहा था, तभी अचानक वह रस्से की चपेट में आ गया। रस्से के झटके से संतुलन बिगड़ने के कारण जवानाराम सीधे खान के गहरे हिस्से में जा गिरा। 

विज्ञापन

​घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद साथी मजदूरों ने आनन-फानन में घायल जवानाराम को खान से बाहर निकाला और शहर के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। 

मृतक के परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई विरमाराम पुत्र गणेश राम ने पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News