भारत विकास परिषद् द्वारा किया गया शिक्षक वंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 31-Aug-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा शहर के नली के बालाजी के पास स्थित युवान होटल में शिक्षक वंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर काला ने बताया कि परिषद् द्वारा शिक्षक वंदन समारोह कार्यक्रम के द्वारा कुचामन क्षेत्र के 30 से अधिक सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 96 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, विशिष्ट अतिथि भाविप क्षेत्रीय संयोजक संस्कार विनोद सेन, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं डीडवाना शाखा अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण, कुचामन शाखा संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी एवं शाखा अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंदजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद भाविप के क्षेत्रीय संयोजक संस्कार विनोद सेन द्वारा भारत विकास परिषद् के संबंध में तथा परिषद् द्वारा वर्ष पर्यंत किए जाने वाले सेवा और संस्कार के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी गई।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीतसिंह देथा ने संबोधित करते हुए परिषद के इस कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुचामन संपूर्ण राजस्थान में शिक्षा नगरी के रूप में अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान रखता है और इस पहचान को बनाने में यहां के सभी विद्यालयों के शिक्षकों की महती भूमिका है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा देते हुए एक संस्कारित समाज के निर्माण का निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन परिषद् सचिव मोहित सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद् से रमेशचंद सेन, संपत सोमानी, राजेश शर्मा, शरद सोमानी, राधेश्याम झंवर, सुशील काबरा,जयप्रकाश शर्मा, राजाराम प्रजापति, भंवर रणवां,बजरंग कांटिया, रामूराम महला,अमित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गोविंद असावा, गोविंद मांधनिया, संजय पाटोदी, शुभम सोनी, तरुण जैन, लेखराज जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहें।