विज्ञापन

बोरावड़ : नारायणी धाम अलवर के लिए पैदल यात्रा रवाना, 6 सितंबर को नारायणी धाम पर करेंगे दर्शन

मोहम्मद शहजाद Sun, 31-Aug-2025

मकराना(नागौर डेली न्यूज) मकराना के निकटवर्ती कस्बा बोरावड़ के नया बाजार स्थित सैन मंदिर से नारायणी धाम अलवर के लिए पैदल यात्रियों का एक जत्था पुजा अर्चना के साथ रवाना हुआ। श्री सैन समाज पद यात्रा समिति जिला डीडवाना-कुचामन के तत्वावधान में बोरावड़ से 16 वीं बार पैदल यात्रियों का जत्था

विज्ञापन

सैन समाज के गणमान्य लोगो की मौजूदगी में सैन समाज चौरासी पट्टी अध्यक्ष व श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जितेन्द्र सैन व सैन समाज चौरासी पट्टी के सह कोषाध्यक्ष अनिल सैन ने ध्वज पूजन के साथ रवाना किया। यह यात्रा 6 सितंबर को नारायणी धाम अलवर पहुंचेगी। 7 सितंबर को सुबह गंगा स्नान, कलश यात्रा व भण्डारे का आयोजन कर पुनः बोरावड़ के लिए वापसी लौटेंगे। 

विज्ञापन

इस दौरान नानू सैन, भंवरलाल सैन, गणपत लाल सैन, उत्तम चंद सैन, नटवर लाल सैन, दिलीप कुमार सैन, रमेश कुमार सैन, सुनील सैन, राजकुमार सैन, विष्णु सैन, रामू राम सैन भदलिया, यात्रा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश सैन, महामंत्री राजकुमार सैन, सह संचालक जगदीश सैन लिचाणा, सचिव प्रकाश सैन, महासचिव नवनीत सैन सहित सैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News