विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू टेंपो उतरा सड़क के नीचे

शौकत खान Tue, 12-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) नगरपालिका क्षेत्र के लंगोड़ के पास डेगाना-नागौर नेशनल हाईवे 458 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से भरा एक टेम्पो बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गया। इस घटना में करीब 5 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। 

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, यह टेम्पो मिठड़िया गांव से सवारियां लेकर हिरणी ढाणी की ओर जा रहा था। लंगोड़ गांव के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण टेम्पो खाई में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलते ही  ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। 

विज्ञापन

उन्होंने तुरंत यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण रखने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News