नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 60 मरीजों की हुई जांच, 15 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
![]() |
शौकत खान | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। मंगलवार को हरसोर के राजकीय चिकित्सालय के सामने निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और परामर्श लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सेवा सहकारी उपाध्यक्ष सुबान खां मुल्तानी ने फीता काटकर किया।
शिविर में 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डॉ सोहनी पचौरी ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया गया। इस दौरान डॉ दिलदार खान, बाबू खां मुल्तानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।