विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर मंडल की अहम बैठक संपन्न

मोहम्मद शहजाद Wed, 25-Feb-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज) भारतीय जनता पार्टी मकराना शहर मंडल की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक शहर मंडल कार्यालय, इंदौरा वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और संगठन मजबूती पर बल दिया गया। ​​

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष जे.के. इंदौरा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर जातिगत समीकरणों का बारीकी से अध्ययन करें और जिताऊ चेहरों की पहचान कर चुनावी तैयारियां तेज कर दें। 

विज्ञापन

इस दौरान आठ शक्ति केंद्र प्रभारियों की भूमिका और उनकी सक्रियता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में ऊर्जावान व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर सहमति बनी। ​बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। 

इस अवसर पर महामंत्री कृष्णा दाधीच, मंत्री विशन सिंह शेखावत, मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी, प्रेम प्रकाश कुमावत, श्याम सुन्दर जांगिड़, मालचंद स्वामी, दीपसिंह, त्रिलोक सैनी, ऋषि सिंगोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News