विज्ञापन

नागौर जिले में दुखद हादसा, टांके में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 07-Mar-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज) : नागौर जिले के बसवानी गांव में शुक्रवार देर शाम एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई, जहां घर के आंगन में बने पानी के टांके में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना में बच्चों की मां भी टांके में मिली है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर शाम की है जब बसवानी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में 1 वर्षीय रूद्र और 5 वर्षीय जुड़वा बहनें गुंजन और अनुष्का शामिल हैं। घटना के समय घर पर कोई भी अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

 

विज्ञापन

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता राम प्रसाद मेघवाल पास के इलाके में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जबकि दादा और दादी खेत में फसल कटाई के लिए निकले थे। जब दादी शाम को घर लौटीं और बच्चों को कहीं न पाकर उनकी तलाश शुरू की, तो टांके के अंदर मां और तीनों बच्चे पानी में उतराते हुए मिले।

 

परिजनों ने तत्काल उन्हें नागौर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। मां मंजू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News