विज्ञापन

नसरीन गौरी ने 86 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी को हराया, मतदाता साक्षरता क्लब का हुआ गठन

अबू बकर बल्खी Thu, 13-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन प्रक्रिया अपनाते हुए किया गया। चुनाव अधिकारी शिव शंकर बोहरा ने बताया कि क्लब के गठन में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को अपनाते हुए 

विज्ञापन

संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान को पिठाशीन अधिकारी योगेंद्र सिंह,अनिल नेहरा,आकिब जावेद, और सरोज बाला को पोलिंग पार्टी बनाकर बूथ की जिम्मेदारी दी गईं। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करवाने के लिए शंकर लाल और पूनम चौधरी को सेक्टर ऑफिसर और माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन

बोहरा के अनुसार 438 बालिकाओं जिनके पास विद्यालय आईडी थी को ही मतदान का अधिकार देते हुए 182 बालिकाओं ने मतदान में भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए आलिया, पुष्पा बावरी और नसरीन गौरी ने नामांकन भरा और मतदान अभिकर्ता के भी फार्म भरवाये गए। 

मतगणना कार्मिकों द्वारा डाले गए मत की गिनती की गईं जिसमे नसरीन गौरी ने 86 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी पुष्पा बावरी से 40 मत अधिक प्राप्त कर विजयी हुई। कार्यक्रम के अंत मे बालिकाओं को मतदाता शपथ दिलाई गईं और नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का माला और साफा पहनाकर शपथ दिलाई गईं.


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News