विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मकराना

मोहम्मद शहजाद Tue, 11-Aug-2026

मकराना(नागौर डेली न्यूज) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद मकराना के कर्मचारियों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर एल एम बी होटल, जय शिव चौक, सिनेमा गली और रेलवे स्टेशन होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

विज्ञापन

इस दौरान देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। कर्मचारियों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। नगर परिषद कर्मचारियों की इस पहल से शहर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News