विज्ञापन

तुरत फुरत माताजी मन्दिर में महानवमी को कन्या पूजन किया

मोहम्मद शहजाद Wed, 01-Oct-2025

मकराना(नागौर डेली न्यूज) शारदीय नवरात्रा के नौ वे दिन शहर के गुणावती क्षेत्र स्थित श्री तुरत फुरत माताजी मन्दिर में महानवमी को कन्या पूजन कराया गया। गुणावती सहित आसपास के श्रद्धांलुओं ने कुंवारी कन्याओ को भोजन प्रसाद खिलाकर मातारानी के जयकारों के साथ कन्याओ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

कन्याओ को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की और भोजन करवाने के बाद उनका आशीर्वाद लेकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए उन्हें विदा किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छा के अनुसार, वस्त्र, चुनरी, दक्षिणा और अन्य उपहार भेंट किए। मान्यता है की इस प्रकार कन्याओ को भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। 

 
 
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रवण सिंह, पूसाराम खत्ती, कैलाश शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर जोशी, दलिप सिंह, शोपाल सिंह, पुजारी महावीर सहित अन्य महिला श्रद्धांलू उपस्थित थे।

 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News