डेगाना के बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
![]() |
शौकत खान | Tue, 12-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। शहर के एमपी रोड मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मांडल देवा निवासी रामावतार गढ़वाल किसी घरेलू कार्य से डेगाना आए हुए थे।
उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ21LS6644 को एमपी रोड स्थित मंजू जोधा राजकीय स्कूल के पास खड़ी की थी। ज़ब काम निपटा कर करीब 40 मिनट बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
इसके बाद उन्होंने डेगाना थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है तथा संदिग्ध गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ऐसी ही चोरी की घटनाओ को रोकने के लिए शहरवासी बार बार सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे है जिससे चोरो पर लगाम लगाई जा सके। लेकिन नए कैमरे नहीं लग रहे और जो लगे हुवे है वो भी सालो से खराब पड़े है।