डीडवाना की सफा एज्यूकेशन सोसायटी ने 60 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 31-Aug-2025 |
|---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) : डीडवाना शहर की प्रतिष्ठित सफा एज्यूकेशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर 60 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। महासचिव मोहम्मद रफी रंगरेज ने बताया कि सफा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 60 परिवारों को आज राशन वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इस्लामुद्दीन खींची बासनी व अब्दुल हमीद पठान ने कहा कि सोसाइटी 13 वर्ष से जो कार्य कर रही है वह सब आपके सहयोग से हो रहा है। हम सब को मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए ताकि समाज से गरीबी खत्म हो जाए। इस्लामुद्दीन ने कहा कि सोसाइटी जो काम कर रही है वाकई में काबिले तारीफ है।
सोसायटी लगातार 13 वर्ष से काम कर रही है और हम सब को मिलकर इस काम को आगे बढ़ाना चाहिए तथा गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान मोहम्मद शाहिद तस्लीम, समीर, सोहेल, एजाज, इकबाल और अनेक लोग मौजूद रहे।