विज्ञापन

टोरडा में लगाया कैम्प, स्वच्छता ही सेवा के तहत निकाली जागरूकता रैली

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 09-Jan-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। कुचामन महाविद्यालय में संचालित एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा शुक्रवार को सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत चौथे दिन गौद लिए हुए गांव टोरडा में विशेष कैम्प लगाया गया। 

 

विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार सेवदा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई और स्वच्छता के लिए गांववासियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी तेजस्विनी शर्मा ने बताया कि टोरडा बालाजी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने सफाई कर श्रमदान किया गया। 

विज्ञापन

भजन कीर्तन के बाद नटवरलाल दाधीच ने स्वयंसेवकों को भोजन के पूर्व बोले जाने वाले मंत्र और इसका महत्व समझाते हुए भजन व देशभक्ति गीतों पर आधारित अंताक्षरी का आयोजन करवाया। अनुशासन व्यवस्था का कार्य शारिरिक शिक्षक धीरेंद्र सिंह ने संभाला, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपचंद भाटी ने स्वयंसेवकों से अपने अनुभव साझा किए राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News