विज्ञापन

टैगोर विद्यार्थी परिषद् का संकल्प एवं अलंकरण समारोह आयोजित

अबू बकर बल्खी Thu, 13-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) उप तहसील निंबीजोधा स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद् का संकल्प एवं अलंकरण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह व पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खीचड़ के आतिथ्य में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

समारोह के मुख्य आकर्षण  विद्यार्थी परिषद् के चयनित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड बॉय-मनवर्धन, हेड गर्ल-लक्षिता कंवर, स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय) - देवेंद्र स्वामी, स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल)-महिमा, प्रीफेक्ट (बॉय) - हैतविक तथा प्रीफेक्ट (गर्ल) - शिवानी ने अपने-अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लिया।

 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीबीईओ बजरंग सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अध्ययन एवं पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा एवं पुस्तकों के प्रति अपने लगाव का उल्लेख किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत, प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश सिखवाल, प्रिंसिपल शिल्पा गर्ग व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन मोनिका शेखावत व विद्यार्थियों के द्वारा किया गया l


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News