जीव प्रेमी टीम गायों की कर रही निरंतर सेवा
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sun, 01-Feb-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। निम्बीजोधा क्षेत्र में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए निम्बी जोधा जीव प्रेमी टीम द्वारा पिछले दो माह से लगातार सर्दी के मौसम में गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है।
टीम के सदस्य प्रतिदिन सुबह छह बजे गायों को पौष्टिक लाफ़सी खिलाकर निरंतर सेवा में जुटे हुए हैं। ठंड के मौसम में गायों को पोषण की अधिक आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए जीव प्रेमी टीम ने यह नियमित सेवा प्रारंभ की।
निम्बी जोधा जीव प्रेमी टीम का यह प्रयास पूरी तरह स्वैच्छिक एवं सेवा भाव से किया जा रहा है। टीम सदस्यों ने बताया कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशील समाज की पहचान है।