विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन कार्य करने वाले 16 बीएलओ को प्रशस्ति—पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 25-Nov-2025

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र खड़गावत ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में एसआईआर—2026 के तहत प्रारंभिक अवधि में मतदाताओं के शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले के 16 बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया। 

 
 
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाईजेन का कार्य पूर्ण करने पर  विधानसभा क्षेत्र डीडवाना की भाग संख्या 05,106,लाडनूं की भाग संख्या 75,163, मकराना की भाग संख्या  34,01, 152,23 ,52, 39, 10,83,113 विधानसभा क्षेत्र नांवा की भाग संख्या  214,231 तथा परबतसर की भाग संख्या 144 के बूथ लेवल अधिकारियों को  मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
 
 
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ खड़गावत ने सभी बीएलओ को उल्लेखनीय कार्य के लिए शाबाशी दी और निरंतर दायित्व निर्वहन के साथ परिवेश के लोगों को एसआईआर—2026 के दौरान आवश्यक रूप से गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने की बात कही। 

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News