विज्ञापन

जिला डीडवाना-कुचामन छात्रा व छात्र दोनों वर्गों में विजयी होकर सुपर-8 में पहुँचा

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 02-Oct-2025
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : 69वें राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खेल कूद प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन खो-खो प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों ने अपना दम खम दिखाते हुए सभी दर्शकों को रोमांचित करते हुए जीत हासिल की। मैदान नंबर एक व दो पर बालिका वर्ग का मुकाबला देखने को मिला कर जिसमें मेजबान जिले डीडवाना कुचामन हुए दौसा के मध्य प्रथम मुकाबला हुआ, जिसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए डीडवाना-कुचामन की बालिकाओं ने 9 अंक व एक पारी से विजयश्री हासिल की।
 
प्रतापगढ़ कोटपूतली बहरोड़ के मध्य हुए मुकाबले में प्रतापगढ़ विजेता बना। जयपुर वअजमेर के मुकाबले में अजमेर विजेता बना पाली व धौलपुर के मध्य खेले गए मैच में पाली विजेता बना। डीडवाना-कुचामन व कोटपूतली बहरोड के मध्य जो दूसरा मुकाबला हुआ, उसमें भी कुचामन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीडवाना-कुचामन को 15 अंक व एक पारी से पुन: जीत हासिल की। 
 
 
विज्ञापन
मैदान नंबर 3 से 5 तक छात्र वर्ग के मुकाबले हुए जिसमें कोटपूतली बहरोड़ व झालावाड़ के मध्य हुए मुकाबले में कोटपूतली बहरोड विजेता बना। डीडवाना-कुचामन व करौली के मध्य हुए मुकाबले में डीडवाना-कुचामन छात्र वर्ग में भी विजेता बना नागौर बाड़मेर के मध्य हुए मुकाबले में नागौर विजेता रहा। झुंझुनू गंगानगर के मुकाबले में गंगानगर ने विजयश्री हासिल की जोधपुर बूंदी के मध्य खेले गए मैच में जोधपुर विजेता बना। चूरू व जालौर के मध्य जो छात्र वर्ग का मुकाबला हुआ उसमें चूरू विजेता रहा जयपुर बांसवाड़ा में से जयपुर विजेता रहा। उदयपुर व सलूंबर के मुकाबले में उदयपुर ने विजय प्राप्त की। डूंगरपुर व धौलपुर के मध्य खेले गए मैच में डूंगरपुर ने विजय श्री हासिल की। 
विज्ञापन

भीलवाड़ा व सीकर के मध्य हुए मुकाबले में सीकर विजेता बना। ब्यावर व हनुमानगढ़ के मध्य हुए मुकाबले में ब्यावर ने जीत हासिल की। आस्था पब्लिक स्कूल के खो-खो के मैदान में खिलाडिय़ों के द्वारा जीत के लिए पसीने बहाये  जा रहे हैं और भरसक प्रयास किया जा रहा है। अभी तक जितने भी मुकाबले छात्र व छात्रा वर्ग में हुए हैं मेजबान जिला डीडवाना कुचामन ने सभी में जीत हासिल की है। कोई भी मैच अभी तक नहीं हारा है। प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश सिंह चौधरी ने बताया कि सभी निर्णायकों के द्वारा समय पर पूर्ण निष्ठा के साथ मैचों को संपन्न करवाया जा रहा है। 

आए हुए सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल की तैयारी को देखकर अभिभूत है प्रतियोगिता का जिस प्रकार से भव्य आगाज हुआ था खुशी अंदाज में प्रतियोगिता आज तीसरे दिन भी सुनियोजित तरीके से मैचो का आयोजन करते हुए प्रतियोगिता के संयोजक दयाल शेषमा ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को मैदाने में खेलते हुए देखकर जो हृदय गदगद हो रहा है। आगे बढ़ रही है। आज दोपहर बाद से सुपर एट के मुकाबले होने शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिता संयोजक दयाल शेषमा ने बताया कि यहां पर सभी मैदाने में खिलाडिय़ों को खेलते हुए देखकर यह खेल गांव सा वातावरण यहां पर बन रहा है निश्चित रूप से यह प्रतियोगिता अपनी सफलता की ओर आगे बढ़ रही है आज प्रतियोगिता में छात्रों के उत्साह वर्धन के लिए रामगंज अजमेर थाना अधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल गुजराल भी आए, जिससे बच्चों को प्रेरणा प्राप्त हुई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News