जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान व जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 05-May-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। जिला स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एवं जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय वर्ष 2026-27 में की जाने वाली गतिविधियां व कार्य योजना, जिले में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र तथा वन स्टॉप सखी केंद्र के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग को समय- समय पर महिलाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन करने, वन स्टॉप सखी केंद्र पर आने वाली महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण काउंसलिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सा विभाग को सोनोग्राफी सेंटर का नियमित रूप से निरीक्षण करने, शिक्षा विभाग को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक जयप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश, आरसीएचओ डॉ इरफ़ान अली सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।