विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने को लेकर जमालपुरा में हुआ खूनी संघर्ष

अबू बकर बल्खी Thu, 13-Aug-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) तहसील के जमालपुरा क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों और से आपस में चली लाठियों से दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

जहां उनका इलाज जारी है। यह खूनी संघर्ष जमालपुरा में स्थित एक भूखंड पर कब्जा करने को लेकर हुआ। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच परस्पर लाठी-डंडे चलाए गए। और हवा में रिवॉल्वर लहराकर फायरिंग करने का भी नाकाम प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों का आरोप है कि दूसरा पक्ष जबरन उनके भूखंड पर अपना कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्ष जमीन के मौके पर ही परस्पर भिड़ गए और इस जमीनी विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मौके पर कब्जे की बात को लेकर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने दो कैम्पर गाड़ियों को पलटकर उनके शीशे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

सहायक पुलिस निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने मौके पर मोर्चा संभाला और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल पर झगड़ा करने पहुंचे लोगों की 6 बाइक और 2 कैंपर गाड़ियों को वहां से जब्त किया है। अब पुलिस इस मामले में जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News