चाईनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई, 28 चरखी जब्त
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sat, 10-Jan-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलेक्टर महेंद्र खडगावत के निर्देशानुसार लाडनूं शहर में लंबे समय से धड़ल्ले से बिक रहे चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका टीम ने एक दर्जन दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। सहायक प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर चौधरी ने बताया
कि अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजार में पतंग की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझे की 28 चर्खियां जप्त की गई है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक रामचंद्र पूनिया, कनिष्ठ सहायक अरविंद धवल, जमादार महेंद्र कुमार, भागचंद और गणेश आदि शामिल रहे।
इस कार्रवाई से एक बार चाईनीज डोर विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। गौरतलब रहे कि जिला कलेक्टर के जारी आदेश अनुसार शहर में अवैध मांझे के साथ-साथ पॉलिथीन जप्त की कार्रवाई निरंतर करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।