विज्ञापन

ग्राम मेवडा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से आक्रोश, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

शौकत खान Thu, 13-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)  ग्राम मेवडा के निवासियों ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन  को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार ग्राम मेवडा की सरहद में खसरै किस्म गै.मु. सरकारी भूमि स्थित है। यह भूमि अगौर, नाडी, गोचर, स्कूल, पाल, रास्ता, चारागाह, बैरा के रूप में उपयोग में आ रही है। 

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उपरोक्त सभी गैर मुमकिन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा गैर कानूनी व अवैध रूप से कच्चा व पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर अतिक्रमणकारी *लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।समस्याएं रास्ते पर अतिक्रमण से बारिश का पानी रास्तों पर इकट्ठा हो रहा है। 

विज्ञापन

अगौर की जमीन पर कब्जे से नाडी में बारिश का पानी नहीं जा रहा है। गोचर भूमि पर अतिक्रमण से गायों और मवेशियों के चराने के लिए जगह नहीं बची है।देवासियों की ढाणी के चारों ओर गोचर भूमि पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण होने से आमजन में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में लड़ाई-झगड़ा व खून-खराबा की स्थिति बन सकती है, 

जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पटवारी हल्का मेवडा को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे लोग और अधिक अतिक्रमण करने पर आमादा हैं।ग्रामवासियों ने प्रशासन से उक्त अतिक्रमण हटवाकर सरकारी भूमि को मुक्त करवाने की मांग की है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News