विज्ञापन

खून से लथपथ को गाड़ी में बैठाकर करवाया इलाज, दिया मानवता का परिचय

हितेश रारा Mon, 05-Jan-2026

मारोठ(नागौर डेली न्यूज) मारोठ कस्बे के बीच व  महाराजपुरा के पास रविवार रात्रि दो मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर खून से लथपथ गिरे हुए थे. इस समय करीब दर्जनों गाड़ियां एक्सीडेंट को देखकर खड़ी हुई थी पर किसी ने भी खून से लथपथ घायलों की मदद नहीं की. 

विज्ञापन

इसी समय मारोठ समाज सेवी हितेश रारा जैन नावां से मारोठ अपनी नई गाड़ी लेकर आ रहे थे उन्होंने घायलों को देखकर यह कहा मेरी गाड़ी में बैठाओ इंसान से बढ़कर गाड़ी नहीं होती और खून से लथपथ घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर मारोठ सीएससी में इलाज करवाया. 

विज्ञापन

जिनको डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. हितेश रारा की गाड़ी खून में हो गई पर उनके विचारों ने सबको संदेश दिया कि गाड़ी इंसान से बड़ी नहीं ओर जरूरत के समय सबको मदद करनी चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News