खानपुर अंडरपास का समाधान करवाने की मांग, ज्ञापन सौंपकर जन आंदोलन की दी चेतावनी
![]() |
अबू बकर बल्खी | Thu, 29-Jan-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। ग्राम खानपुर में बने रेल्वे अंडरपास में पानी भराव का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रेल्वे स्टेशन मास्टर की मार्फत उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर स्थाई समाधान करवाने की मांग की है। अन्यथा बड़ा जन आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में हरजीराम, नानूराम, भामूराम, सुभाष भवानी, समीर चौहान आदि ने बताया कि जब से यहां अंडरपास का निर्माण किया गया है तब से ही इस आरयूबी में दो- तीन फुट पानी हरदम भरा रहता है। इस जलभराव के कारण अंडरपास से गाड़ियों और पैदल सवार लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है।आरयुबी में पानी भराव की समस्या को लेकर रेल्वे विभाग व स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित में अवगत करवाया गया लेकिन बावजूद इसके समस्या समाधान का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक :
इनका कहना है :