विज्ञापन

कुचेरा में विजयदशमी पर्व का हुआ भव्य आयोजन, 60 फीट ऊँचे रावण का दहन

महबूब खोखर Thu, 02-Oct-2025

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज)। गुरुवार को कुचेरा में विजयदशमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। खजवाना रोड स्थित खेल मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन रहा। जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने शाम 7:30 बजे तीर चलाकर रावण पुतले को अग्नि दी, पूरा मैदान आतिशबाजी और जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी धधक उठे।

 
विज्ञापन
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भगवान शिव और हनुमान की झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आतिशबाजी की चमक और धमाकों से खेल मैदान जगमगा उठा, तो वहीं हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस ऐतिहासिक क्षण को कैद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पालिका अधिशाषी अधिकारी अनिता बिरडा, मूण्डवा डिप्टी गोपाल सिंह ढाका, तहसीलदार बुद्धाराम साहू, एसडीएम प्रभजीत सिंह गिल, पटवारी ममता मंडा, थानाधिकारी हबीब खां सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे मैदान में ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसके चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा। दशहरा महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि — बुराई चाहे कितनी भी विशाल क्यों न हो, अंतत: जीत सदैव सत्य और अच्छाई की ही होती है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News