विज्ञापन

कुचेरा को बड़ी सौगात: अपशिष्ट जल प्रबंधन योजना में शामिल, 3.61 करोड़ रुपये स्वीकृत

महबूब खोखर Wed, 07-Jan-2026
कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) कुचेरा नगरपालिका क्षेत्र कुचेरा (90 एलपीसीडी से कम जल आपूर्ति वाले कस्बों की श्रेणी) को भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की अपशिष्ट जल प्रबंधन कार्य योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने बताया कि इस योजना के तहत कुचेरा के लिए 3.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।योजना के अंतर्गत कस्बे के गंदे पानी का उपचार (ट्रीटमेंट) कर उसे सुरक्षित रूप से पुनः उपयोग में लाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उपचारित जल का उपयोग सिंचाई, औद्योगिक कार्यों, शौचालय फ्लशिंग तथा भूजल पुनर्भरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा सकेगा। इस परियोजना से कोटेलाव एवं बरमंडी क्षेत्र की ओर जाने वाले गंदे पानी को उपचारित कर पुनः उपयोग में लिया जाएगा
,जिससे कुचेरा नगरपालिका क्षेत्र को गंदे पानी की समस्या से पूर्णतः निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के अथक प्रयासों को जाता है, जिनके प्रयासों से यह योजना कुचेरा को स्वीकृत हो सकी।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News