विज्ञापन

कुचामन : राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋणों में छूट पाकर खिले पक्षकारों के चेहरें

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 10-May-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश सुन्दरलाल खारोल की अध्यक्षता में वर्ष 2025 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल क्रियान्वयन किया गया। इस अवसर अपर जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा न्यायालय परिसर में स्थित न्याय की देवी की प्रतिमा के दीप प्रज्ज्वलित कर वर्ष 2025 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस लोक अदालत में न्यायालय के लंबित प्रकरणों, राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों के कुल 2 बैंच का गठन किया गया, जिनमें बतौर अध्यक्ष सुन्दरलाल खारोल  एवं श्रीमती कामाक्षी मीणा एवं बतौर सदस्य राजस्व प्रकरणों के लिए तहसीलदार कैलाश इनाणिया, बैच संख्या-1 में बतौर सदस्य श्रीमती सुनिता सैनी व बैच संख्या-2 में बतौर सदस्य देवेश शर्मा ने कार्य किया।

अपर जिला एवं सेशन न्यायालय एवं वरिष्ठ सिविल न्यायालय तथा राजस्वों के न्यायालयों में लंबित करीब 5000 प्रकरणों का जरिये राजीनामा से निस्तारण किया गया। इसी के साथ राजस्वों न्यायालयों के प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं विधिक सेवा समिति के प्री-लिटिगेशन के करीब  प्रकरणों का जरिये राजीनामे से निस्तारण करते हुये करीब दो करोड़ साठ लाख रूपये के आवॅर्ड पारित किये गये है। इस अवसर पर बैंक, विद्युत विभाग, भारत संचार निगम द्वारा छूट देकर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 

विज्ञापन
/*
*/
ताल्लुका विधिक सेवा समिति सचिव कैलाश सैनी बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंच के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा कई प्रकरणों में समझाईश करवाते हुए परिवारों के आपसी गिले-शिकावों को दूर कर उन परिवारों को जोडक़र लोक अदालत को के उद्देश्य को साकार कर ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण में करीब 06 प्रकरणों में लगभग एक करोड़ 30 लाख के अवॉर्ड पारित किये गये। न्यायालयों में लंबित कुल 97 प्रकरणों का जरिये राजीनामा निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में यूको बैंक, पजांब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, अजमेर   विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता ने पक्षकारान की समझाईश में सहयोग करते हुए ऋणों में छूट देते हुए प्रकरणों को जरिये राजीनामे से निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्ता दौलत खान, मनीष शर्मा, दिनेश सिंह राठौड़, प्रेमसिंह बीका, मोहम्मद इस्लाम, रमेश चौधरी, दराब खान, मुश्ताक खान, ओमप्रकाश पारीक, भंवरलाल ल्यौरा, मुरलीधर जोशी एवं समस्त बार संघ कुचामन का सरहानीय सहयोग के लिए अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति सुन्दरलाल खारोल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप चावला, बाबूलाल गुर्जर, प्रकाश चन्द शर्मा, श्रीमती रूचिका राजावत, गजेन्द्र सिंह शेखावत, नवेद खान, बनवारीलाल शर्मा, गजेन्द्रसिंह चौधरी, गुलशेर खान ने तन्मयता के साथ इस पुनित कार्य को पूर्ण किया। 
 
विज्ञापन
रास्ते के विवाद का अंतिम रूप से किया निस्तारण :
 
बैंच के अध्यक्ष सुन्दर लाल खारोल के समक्ष प्री- लिटिगेशन में सिविल प्रकृति रास्ते का विवाद का प्रकरण प्रस्तुत हुआ, जिसमें दोनों पक्षकारान बैंच के समक्ष उपस्थित हुए। बैंच के द्वारा पक्षों के मध्य संयुक्त एवं एकल वार्ता करवाई गई। वार्ता के पश्चात् दोनों को पक्षों के भूमि के विवाद के रास्ते से सम्बन्धित विवाद का अंतिम रूप से 
 
-निस्तारण किया जाकर पुन : 
 
दोनों पक्षों के मध्य भाईचारा कायम करने में लोक अदालत सेतु का कार्य किया। 
 
-यह था विवाद 
 
प्रार्थी जेठाराम, निवासी खारिया ने विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना-पत्र  सिविल प्रकृति रास्ते के विवाद को लेकर प्रस्तुत किया, जिसमें अप्रार्थीगण तिलोकराम एवं जितेन्द्र, निवासी खारिया को, जो की आपस में भाई-भाई है, लोक अदालत की बैंच के द्वारा तीनों भाईयों के विवाद को एकल एवं संयुक्त वार्ता के द्वारा अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News