विज्ञापन

कुचामन राजकीय कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर डे, मोनिका प्रजापत बनीं मिस फ्रेशर 2026

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 13-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुचामन सिटी में नवीन प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत बीए भाग प्रथम में नवप्रवेशित छात्राओं के अभिनंदन के लिए फ्रेशर डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की सीनियर छात्राओं ने नवआगंतुक छात्राओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

 

विज्ञापन

नवप्रवेशित छात्राओं का हुआ उत्साहपूर्वक स्वागत

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जहाँगीर रहमान कुरैशी ने बताया कि महाविद्यालय में हर वर्ष सीनियर छात्राओं द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोविन्द सारस्वत के अनुसार नवप्रवेशित छात्राओं को तिलक, माला और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

 

विज्ञापन

विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने दिखाया हुनर

फ्रेशर डे के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं के साथ सीनियर छात्राओं ने भी विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर सुश्री मोनिका प्रजापत को मिस फ्रेशर 2026 चुना गया, जबकि सुश्री अनिता नायक रनर अप रहीं।

 

मिस फ्रेशर और रनर अप को पहनाया ताज

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जहाँगीर रहमान कुरैशी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोविन्द सारस्वत तथा प्रो. पवन कुमार जांगिड़, प्रो. भंवर लाल डूडी और प्रो. अंजु गावड़िया ने मिस फ्रेशर एवं रनर अप को ताज पहनाकर उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम गावड़िया, मेघा कुमावत एवं तनवी रांकावत ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को यादगार बनाया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News