विज्ञापन

कुचामन : नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 52 रोगी हुए लाभान्वित

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 25-Nov-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : महावीर इंटरनेशनल कुचामनसिटी एवं भारतीय सेवा समाज राजस्थान व डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली द्वारा मंगलवार को महावीर भवन पुरानी धान मण्डी में स्वर्गीय चुंकी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में नथमल वीरा सीता, वीर अशोक कुमार, वीर सुभाष चन्द गंगवाल परिवार के सौजन्य से 10 बजे से 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 52 रोगी लाभान्वित हुए।

 
विज्ञापन

शिविर में दमा, श्वास, जोड़ो का दर्द, गठिया, शुगर, पथरी, लीवर, खासी आदि रोगों का शुगर, बीपी जांचें कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर का शुभारम्भ महावीर भगवान की फोटो पर दानदाता परिवार डॉ. नमन निभेरिया व संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाडिय़ा, कैलाश रतनु, वीर सुनिल माथुर, वीर कैलाश, वीर संदीप पाण्ड्या, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीरा सरोज पाटनी, इंद्रा गंगवाल, सचिन, रौनक कासलीवाल, महेश लड्ढा ने दीप प्रज्ज्वलित कर महावीर प्रार्थना से  शुभारम्भ किया। वीर सुभाष पहाडिय़ा ने सभी सहयोगकर्ता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News