विज्ञापन

कुचामन : द ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दो विद्यार्थियों का विदेश के फाइव स्टार होटलों में चयन, संस्थान में खुशी की लहर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 03-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) टैगोर एजुकेशन ग्रुप, कुचामन सिटी के अंतर्गत टैगोर कोचिंग सेंटर, जूसरी रोड कैंपस में संचालित द ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दो विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करते हुए विदेश के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटलों में नौकरी प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

विज्ञापन

मालदीव और आबू धाबी के प्रतिष्ठित होटलों में मिला रोजगार

संस्थान के निदेशक सागर चौधरी ने बताया कि संस्थान के छात्र सुरेश कुमार बिजारणियां, पुत्र श्री चेना राम, निवासी बावड़ी गांव, का चयन मालदीव के प्रतिष्ठित अदारन वादू यूनिक रिजॉर्ट में हुआ है। सुरेश ने होटल मैनेजमेंट का एक वर्षीय कोर्स पूरा करने के बाद भारत में लगभग एक वर्ष कार्य किया और अपनी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय होटल उद्योग में स्थान बनाया।

वहीं संस्थान की छात्रा महिमा चौधरी, पुत्री श्री मूलाराम, निवासी हीराणी गांव, का चयन आबू धाबी के लग्जरी फाइव स्टार होटल फाइव कीज में हुआ है। महिमा ने दो वर्षीय होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह स्थित एक फाइव स्टार होटल में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब उन्हें आबू धाबी में नौकरी का अवसर मिला है।

विज्ञापन

मेहनत और लगन से मिली सफलता : सागर चौधरी

संस्थान के निदेशक सागर चौधरी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट ऐसा क्षेत्र है, जो युवाओं को बेहतर रोजगार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर भी प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि द ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट अब तक 450 से अधिक छात्र-छात्राओं को 15 से अधिक देशों में रोजगार उपलब्ध करा चुका है। संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल करियर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

संस्थान में हुआ सम्मान समारोह

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुरेश कुमार बिजारणियां एवं महिमा चौधरी का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। समारोह में संस्थान के प्राचार्य प्रमोद खंडेलवालसोहन लालपुष्पेंद्र सिंहरामनारायण डागरकृष्ण कुमारसुखरामनरेंद्र सिंहमुकेश कुमावतराकेश वर्मा सहित संस्थान के प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News