लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। अखिल भारतीय किसान सभा का सातवां तहसील स्तरीय सम्मेलन किसान छात्रावास में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष पन्नालाल भामू ने की।
विज्ञापन
सम्मेलन में कॉमरेड मदनलाल बेरा, चम्पालाल मेघवाल, कॉमरेड भंवरलाल तथा जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़, अयूब खान मोयल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में झंडारोहण तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सारण द्वारा किया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड ने कहा कि किसान सभा ने हमेशा किसानों-मजदूरों के लिए संघर्ष किया है तथा किसानों को उनका हक दिलवाया है। जिलाध्यक्ष ने संघठन व ग्राम कमेटियों को मजबूत करने का भी आहवान किया। उन्होंने किसान व मजदूर को बचाने के लिए किसानों की एकता व संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता बताई। सचिव कॉमरेड मदनलाल ने पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट व हिसाब-किताब पेश किया।
नई कार्यकारणी का हुआ गठन :
सचिव मदनलाल ने बताया कि सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सारण, सचिव मदनलाल बैरा, कोषाध्यक्ष सुखराम सारण, सह सचिव जगदीश पोटलिया, श्रवणदास स्वामी, उपाध्यक्ष मेहराम भाकर सहित 21 सदस्यों को नियुक्त कर तहसील कमेटी का आगामी तीन वर्षों के लिए गठन किया गया है।