कच्ची बस्ती में लगाई नेकी की दीवार, जरूरतमंद हो रहे हैं लाभान्वित
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 25-Nov-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। शिक्षा नगरी की सामाजिक संस्था लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा शहर की कच्ची बस्तियों में नेकी की दीवार लगाकर जरूरतमंदों को कपड़े एवं अन्य घरेलू सामान वितरण करने का सेवा कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भी संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, लॉयन विष्णु मोयल, लॉयन संदीप अग्रवाल ने बस्ती पहुंचकर लोगों को कपड़े एवं अन्य घरेलू वस्तुएं वितरण कर खुशियां प्रदान की तथा बस्तीवासियों को स्वच्छता का महत्व बता कर बस्ती को स्वच्छ रखने के प्रति प्रेरित किया।
लॉयन राम काबरा ने बताया कि ‘हमारा कर्म है सेवा, ‘हमारा धर्म है सेवा’ की भावना से क्लब द्वारा घरों से उपयोगी वस्तुएं एकत्रित करके। नेकी की दीवार के माध्यम से कच्ची बस्तियों में वितरण कर समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, की घरों में ऐसी कई उपयोग योग्य वस्तुएं होती है। जो अपने काम नहीं आती। उनका सदुपयोग जरूरतमंदों को प्रदान कर मदद करें, ताकि इनकी आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो।