कुचेरा(नागौर डेली न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर नागौर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर आशाराम चौधरी एवं वृत्ताधिकारी मूंडवा हरिराम जाखड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना कुचेरा हबीब खां मय पुलिस टीम ने एमडीएमए तस्करी के एक मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इससे पूर्व 14 जनवरी 2026 को पुलिस थाना भावण्डा द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रघुवीर पुत्र हुकमाराम जाति जाट (उम्र 19 वर्ष) निवासी बैरावास, थाना खींवसर, जिला नागौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई थी।
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी रघुवीर को एमडीएमए की सप्लाई हिमांशु पुत्र गोबरराम जाति माली (उम्र 23 वर्ष) निवासी भोपालगढ़, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर ग्रामीण द्वारा की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को कुचेरा पुलिस ने एमडीएमए सप्लायर हिमांशु को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में विनोद कुमार आरपीएस (प्रोबेशनल), निरीक्षक हबीब खां, कांस्टेबल पारस, रामप्रेम एवं सहीराम सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।