एनएसयूआई के जिला महासचिव बने लीलगर
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार डीडवाना कुचामन की एनएसयूआई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संभाग प्रभारी महेश चौधरी, जिला प्रभारी शिवराज एवं जिलाध्यक्ष रामनिवास गोयल के नेतृत्व में सोमवार को जिले में उपाध्यक्ष एवं जिला महा सचिव की घोषणा की सूची जारी की गई।
इस सूची में लाडनूं से अब्दुल वाहिद लीलघर को जिला महासचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिलाध्यक्ष ने उन्हें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रति सदैव वफादार रहने एवं निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने लीलगर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।