विज्ञापन

एनएच 58 चौडाई करण के दौरान बड़ी लापरवाही, एक साथ दोनों तरफ सड़क खुदाई से हो रहे हादसे

अबू बकर बल्खी Tue, 03-Feb-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) नेशनल हाईवे संख्या 58 पर डीडवाना ओवरब्रिज से रेलवे ओवर ब्रिज तक चल रहे सड़क चौडाईकरण के काम में बड़ी लापरवाही की जा रही है जिसके चलते यहां हादसे होने लगे हैं। निर्माण एजेंसी ने सड़क के दोनों ओर एक साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे मार्ग और संकरा हो गया है। 

विज्ञापन

दोनों साईड पर कट्टे लगा दिए गए हैं, लेकिन यहां चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए। नतीजा यह है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हरिओम टाक ने बताया कि काम शुरू होने के बाद अब तक छोटे-बड़े करीब पांच सात हादसे हो चुके हैं। महज 2 दिन पहले ही एक ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें उनका एक पैर कट गया। 

विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों और लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से पहले कोई चेतावनी बोर्ड या डायवर्जन की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे वाहन चालकों को आगे निर्माण कार्य की जानकारी नहीं मिल पाती और हादसे बढ़ रहे है। स्थानीय लोगों ने यहां यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने, चेतावनी बोर्ड लगाए जाने और काम को चरणबद्ध तरीके से करने की मांग की है जिससे यहां हाईवे पर हादसों की रोकथाम हो सके।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News