विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय किशोर दिवस पर मकराना में तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य अभियान शुरू

मोहम्मद शहजाद Tue, 11-Aug-2026

मकराना(नागौर डेली न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय किशोर दिवस के अवसर पर मकराना क्षेत्र में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण अभियान 11 से 13 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों तथा महाविद्यालयों में 19 वर्ष तक की आयु के किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किशोरावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है। 

विज्ञापन

अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक महिला विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 50 से 60 छात्राओं का पंजीयन कर विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। छात्राओं की आंखों, दांतों तथा शरीर में खून की कमी एवं कमजोरी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. नवीन मिश्रा, नेत्र चिकित्सक डॉ. सूरज जाखड़ तथा नर्सिंग स्टाफ  मोहिनी कुमारी ने विद्यालय के निर्धारित समय के अनुसार सेवाएं प्रदान की। 

विज्ञापन

चिकित्सकों ने छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. नवीन मिश्रा ने छात्राओं को दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा दांतों और मुंह के स्वास्थ्य का नियमित ध्यान रखने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है और छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में होने वाली कई बीमारियों से बचाव कर सकती हैं।

 
अभियान के दौरान छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक आहार, कमजोरी एवं खून की कमी से बचाव तथा आंखों की देखभाल को लेकर भी चिकित्सकीय जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आगामी दो दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पहुंचकर किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
 
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News