विज्ञापन

अंडरपास में भरे पानी में स्कॉर्पियो फंसने से चालक की संदिग्ध मौत, रेलवे अधिकारियों ने किया अंडरपास स्थल का निरीक्षण

अबू बकर बल्खी Tue, 06-Jan-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) खानपुर अंडरपास में लंबे समय से भरे पानी में स्कॉर्पियो कार फंसने से चालक धनपत राम पुत्र नाथूराम घिंटाला निवासी पदमपुरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी बन्नाराम ने बताया कि अंडरपास में अत्यधिक पानी भरा होने के कारण वाहन बंद हो गया। इसके बाद गाड़ी के शीशे बंद होने से अंदर ऑक्सीजन की कमी हो गई और घुटन के चलते चालक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अंडरपास में जलभराव को माना जा रहा है।

 
 
विज्ञापन
रेल्वे के सीनियर अधिकारियों ने किया निरीक्षण :
 
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीनियर डीएन श्रीचंद पुनिया के निर्देशन में जयपुर से चीफ इंजीनियर यशवंत डाबी (आरएसडब्ल्यू), सीनियर डीएन को-ऑर्डिनेशन मनोहर सिंह तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर इंचार्ज कुलदीप चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अंडरपास की ग्राउटिंग करवाई जाएगी तथा इसका लेवल कम किया जाएगा। वर्तमान 4 मीटर की हाइट को घटाकर 3.3 मीटर तक मॉडिफाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो बार जनरेटर लगाकर पानी निकाला जाता है, लेकिन क्षेत्र में भू-जल स्तर अधिक होने के कारण नीचे से लगातार पानी भर रहा है।
 
 
विज्ञापन
प्रशासक ने दी जनांदोलन की चेतावनी
 
स्थानीय सरपंच हरदयाल रुलाणिया ने इस घटना के लिए प्रशासन और रेलवे की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अंडरपास में लंबे समय से पानी भरने की समस्या बनी हुई थी लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा इसका स्थाई समाधान नहीं किया गया। सरपंच ने इसके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News