विज्ञापन

अंजुमन कॉलेज में रंगोली से सजा लोकतंत्र का संदेश, युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

मोहम्मद शहजाद Thu, 13-Aug-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय अंजुमन कॉलेज, मकराना में एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के महापर्व में युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने और आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियों से सज उठा। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए, जिनमें मेरा वोट–मेरी आवाज, जागरूक मतदाता–सशक्त लोकतंत्र, शत-प्रतिशत मतदान। 

 
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित स्वीप टीम ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के मौलिक अधिकार, निष्पक्ष मतदान और इसमें युवाओं की सक्रिय भूमिका के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वयं पहली बार या आगामी चुनावों में मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने व मतदान केंद्र तक ले जाने की शपथ ली। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कला के माध्यम से दिया गया संदेश जन-जन के हृदय तक पहुँचता है। इस दौरान स्वीप टीम के प्रतिनिधि, महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा और नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाना रहा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News