डेगाना : तिलोनिया से अफ्रीका तक रोशनी फैलाने वाले 'बंकर' रॉय का निधन , योग गुरु देवीपाल सिंह बोले— "अमूल्य है उनका आत्मनिर्भरता का मॉडल"
![]() |
शौकत खान | Thu, 12-Nov-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। बुधवार को डेगाना विधानसभा क्षेत्र के भेरूंदा में सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक संजीत 'बंकर' रॉय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने राय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु देवीपाल सिंह शेखावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा ग्रामीण विकास एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
शेखावत ने 'बंकर' रॉय के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।