विज्ञापन

डेगाना : खिंयास में दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह हुआ आयोजित

मोहम्मद शहजाद Thu, 12-Nov-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत पुनास के नवनिर्वाचित सरपंच राजेन्द्र सिंह राठौड़ की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पौ-धाम के महंत रामनिवास दास महाराज,राजसमंद पूर्व सांसद व भाजपा नेता गोपाल सिंह ईड़वा,वरिष्ठ भाजपा नेता दलिप सिंह बच्छवारी,अजित सिंह चांदारुण,मोगास सरपंच आन्नद सिंह खिंदास,सरपंच महेंद्र सिंह चौसली,ठाकुर रणबहादुर सिंह दुगौर,खैरवा सरपंच महेंद्र सिंह,बुटाटी भाजपा मंडल अध्यक्ष कविता बिश्नोई,नाथूराम भाम्बू मालास,प्रहलाद सिंह राजोद आदि क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

 
विज्ञापन
पुनास ग्राम पंचायत के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए जायेंगे विकास कार्य
 
नवनिर्वाचित सरपंच राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने सम्बोधन में ग्राम पंचायत पुनास की जनता को आग अभिवादन करते हुए कहा कि आप सभी के अमूल्य समर्थन,स्नेह और विश्वास के लिए दिल से मैं आभारी हूं।आपका साथ ही हमारी ग्राम पंचायत पुनास की ताकत और विकास का संकल्प है। मैं ग्राम पंचायत पुनास के समग्र विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम करने व गरीब जनता को गणेश मानकर ग्राम पंचायत के हर गांव,वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का आश्वासन देता हूं।
 
उन्होंने उपसरपंच,वार्ड पंचों को दिशानिर्देश देते कहा कि अपने-अपने वार्डों में साफ -सफाई,बिजली,पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करें और समस्याओं की सूची तैयार कर पंचायत तक पहुंचाएं।इन जनता की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण सीघ्र ही किया जाना चाहिए।
 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे पौ -धाम के महंत रामनिवास दास महाराज ने कहा कि जनसेवा ही सर्वोपरि धर्म है सरपंच का पद केवल सत्ता या अधिकार का नहीं,बल्कि सेवा का एक पवित्र माध्यम है। पुनास ग्राम पंचायत की जनता ने जो भरोसा जताया है,उस पर खरा उतरना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन को अच्छा,सच्चा व सरल बनाना चाहिए साधु हमेशा ही अच्छी व सच्ची वाणी से प्रोत्साहित करते हैं। डेगाना वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राजसमंद सांसद गोपाल सिंह ईड़वा ने कहा कि एक ग्राम पंचायत के सरपंच के पास अपनी ग्राम पंचायत को एक नये विजन के साथ सर्वोच्च ग्राम पंचायत बनाने के अधिकार होते हैं।
 
सरपंच को अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए एक प्रपोजल तैयार करना चाहिए।सरकार गांवों के विकास के लिए तैयार है। जितना पैसा मांगे, सरकार देने को तैयार हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच को पुरी ईमानदारी से अपनी ग्राम के विकास कार्य करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यो के लिए सभी 36 कौम के लोगों के आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए  सभी को साथ मिलकर एकजुटता से काम करना होगा।
 
कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता दलिपसिंह बच्छवारी ने कहा कि सरपंच अपने ग्राम पंचायत का प्रथम नागरिक होता है।सरपंच का सबसे पहले काम गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखना और जब तक हम गांव में आपसी भाईचारा स्थापित नहीं करेंगे तो कोई भी विकास कार्य सही तरीके से नहीं करवा पाएंगे। सरपंच को गांव में लड़ाई-झगड़े खत्म करके भाईचारा स्थापित करना है। ग्राम पंचायत में आपसी समरसता का संदेश देना चाहिए जिससे जात-पात की दीवारें खत्म होगी। सरपंच का दायित्व बनता है कि बिना किसी भेदभाव के अपनी ग्राम पंचायत में अभूतपूर्वक विकास कार्य करवाएं।
 
राजस्थानी भाषा के एंकर हेमन्त लाम्बा ने अपनी मधुर वाणी व राजस्थानी भाषा शैली के कुछ हैरतअंगेज शब्द वाणी से कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी भाषा को जीवंत बनाए रखने के लिए राजस्थानी भाषा को बढ़ावा एवं राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने कि आह्वान किया। इस मौके पर भंवर सिंह, मूलसिंह, श्रवण सिंह, दयालसिंह, महावीर सिंह, प्रेमसिंह, भगवत सिंह,महेंद्र सिंह,लक्ष्मण सिंह, मोहनसिंह,कर्ण सिंह,प्रहलाद सिंह,भवानी सिंह, नेपाल सिंहजनकसिंह पुनास, गणपतलाल जांगिड़, रामनिवास जांगिड़, बाबुलाल जांगिड़,मूलसिंह,हड़मान सिंह, शंकर सिंह रावणा राजपूत,गंगाराम, भोलाराम मेघवाल, किशोर राम सांसी, गुमानसिंह, दयालसिंह,खिंवसिंह, दातारराम सोलंकी आदि पुनास ग्राम पंचायत के समस्त गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News