डीडवाना : पंचायत चुनाव को लेकर IPS डॉ. प्यारे लाल शिवरान एक्शन मोड में, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दी सख्त हिदायतें
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Mon, 02-Nov-2026 |
|---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज) : पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिए ’जिला पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान IPS’ ने आज सुबह 10.00 को बांगड कॉलेज परिसर डीडवाना में पोलिग बूथों पर नियोजित मतदान पार्टीयों में नियोजित अन्य विभाग के कार्मिको एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की संपर्क सभा एवं चुनाव ड्यूटी ब्रीफिंग आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अवधेश कुमार मीणा, जिला कलक्टर डीडवाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी महोदय एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
आदर्श आचार संहिता की पालना-
पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS) ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी प्रकार के पक्षपातपूर्ण आचरण से बचा जाए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने’ कहा कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर मिलना चाहिए। चुनाव ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही, पक्षपात अथवा अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन द्वारा पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी पुलिस निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सुनिश्चित किया गया है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।