विज्ञापन

डीडवाना : चतुर्थ चरण के नामांकन का दूसरा दिन, अब तक 100 नामांकन पत्र दाखिल

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 02-Nov-2026

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि जिले में अब तक कुल 100 नामांकन पत्र 95 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए जा चुके हैं।

 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 02 नवंबर तक डीडवाना पंचायत समिति के कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 31 नामांकन पत्र 30 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए। कुचामन सिटी के कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 47 नामांकन पत्र 44 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए। (दूसरे दिन 45 नामांकन, 42 उम्मीदवार)। 

विज्ञापन

इसी प्रकार से लाडनूं पंचायत समिति के लिए कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 19 नामांकन पत्र 18 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए। (दूसरे दिन 17 नामांकन,16 उम्मीदवार) तथा मौलासर के कुल 23 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अब तक 3 नामांकन पत्र 3 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए। (दूसरे दिन 3 नामांकन, 3 उम्मीदवार)।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चतुर्थ चरण के निर्धारित कार्यक्रमानुसार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 नवम्बर प्रात:11.00 बजे तक है, वहीं नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवम्बर को की जायेगी एवं 6 नवम्बर को दोपहर 3.00 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है और 6 नवम्बर को ही नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जायेगा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News