विज्ञापन

लाडनूं : ढिगसरी के श्रवण कुमार मंडा बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

अबू बकर बल्खी Tue, 27-Oct-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिगसरी के पूर्व सरपंच दयालाराम मंडा के पुत्र श्रवण कुमार मंडा ने राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस में अपनी 36 वर्ष से अधिक की राजकीय सेवा के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की है। उन्हें 26 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। 

विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्रवण कुमार ने वर्ष 1990 में सीधी भर्ती के माध्यम से उप निरीक्षक के पद पर राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।  उन्होंने नागौर, अजमेर और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। 

विज्ञापन

वर्ष 2022 में पदोन्नति प्राप्त कर वे पुलिस उप अधीक्षक बने और सीआईडी जोन अजमेर में सेवारत रहे। सेना रिटायर्ड भांजा सतवीर डोडवाडिया ने बताया कि लगातार 36 वर्षों से अधिक की सेवा के दौरान श्रवण कुमार ने पुलिस विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और

 समय-समय पर पदोन्नति प्राप्त कर अपने सेवाकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं है। उप निरीक्षक के पद से शुरू हुआ उनका सफर अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद तक पहुंचा है। उनकी इस उपलब्धि को ढिगसरी ग्राम पंचायत सहित लाडनूं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News