लाडनूं नगर पालिका अधिकारियों पर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 27-Oct-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। नगरपालिका में शहर की सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था से जुड़े 53 लाख रुपए के तीन टेंडरों की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। टेंडर जमा कराने के लिए जयपुर, कोटा, किशनगढ़ और डीडवाना सहित अलग-अलग शहरों से पहुंचे ठेकेदारों को नगरपालिका कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी और संबंधित कर्मचारी नहीं मिले। टेंडर जमा करने का निर्धारित समय निकलने के बाद भी जब उनकी निविदाएं जमा नहीं हो पाईं तो ठेकेदारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई और टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की।
सुबह से इंतजार, 12 बजे तक नहीं मिले जिम्मेदार
तीन टेंडरों के जरिए होने थे रोशनी व्यवस्था से जुड़े काम