विज्ञापन

कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसी के कार्टन की आड़ में ले जाई जा रही 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 24-Oct-2026
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से भरा छह चक्का कंटेनर ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कुल 242 कार्टन बरामद किए। जब्त शराब में 888 बोतलें और 8,064 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है, जबकि शराब और वाहन सहित कुल जब्ती की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसी के कार्टन की आड़ में हो रही थी तस्करी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा तथा उप अधीक्षक भानु प्रताप सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में कुचामन सिटी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी राजेंद्र खडाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के आगे रणासर की तरफ नाकाबंदी शुरू की।
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर ट्रक नंबर UK 07 CB 1478 को रुकवाकर जांच की। कंटेनर के पिछले हिस्से में वोल्टास कंपनी के एसी रखे हुए थे, जबकि आगे की तरफ 242 खाकी कार्टनों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन पाए जाने पर नियमानुसार शराब और कंटेनर को जब्त कर लिया। तीन ब्रांड की शराब बरामद पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, जब्त शराब में रॉयल स्टैग की 504 बोतलें और 5,184 पव्वे, मैजिक मोमेंट्स की 384 बोतलें और 960 पव्वे तथा ऑल सीजन्स के 1,920 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक संदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र सतवीर, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, हुकलाना मंडी, जिला हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड से गुजरात जा रहा था कंटेनर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंटेनर उत्तराखंड से एसी लोड करके गुजरात के वडोदरा में खाली होने के लिए जा रहा था। कंटेनर में शराब कहां से भरी गई और तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है। प्रेस नोट के अनुसार, इस संबंध में जसवंतगढ़ थाने के थानाधिकारी राजेश की ओर से गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका कार्रवाई में थानाधिकारी राजेंद्र खडाव, जिला डीएसटी टीम प्रभारी बलदेवराम उप निरीक्षक, जगदीश प्रसाद, भगवान सिंह, काशीराम सहित कुचामन सिटी थाना पुलिस और डीएसटी टीम के अन्य जवानों का योगदान रहा। जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया है।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News