18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
![]() |
शौकत खान | Thu, 03-Sep-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। भेरूंदा कस्बे से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भेरूंदा निवासी निवासी मूलाराम पुत्र घीसाराम ने थांवला पुलिस थाने में दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि गत 27 अगस्त को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह परबतसर मेले में गए हुए थे।
शाम करीब 5:30 बजे उनके पास घर से फोन आया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री सुमन घर से कपड़े लाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। सूचना मिलते ही पिता मेले से तुरंत गांव पहुंचे और रिश्तेदारी व आसपास के संभावित स्थानों पर बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
पिता मूलाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस लापता युवती की तलाश में जुट गई है।