कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : कुचामनसिटी में बुधवार रात करीब 10 बजे बीएसएनएल ऑफिस के पास डम्पर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में डम्पर ने बाइक सवार के पैरों को कुचल दिया, जिससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दारा सिंह, निवासी आसपुरा, कुचामन क्षेत्र, बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बीएसएनएल ऑफिस के पास डम्पर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दारा सिंह कुचामन ब्लड बैंक में कार्यरत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से गंभीर घायल बाइक सवार दारा सिंह को राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग ट्रोमा सेंटर में एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कुचामन पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और डम्पर चालक के संबंध में जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।