विज्ञापन

जालसू नानक के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

शौकत खान Fri, 21-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) जालसू नानक गांव के पास शुक्रवार को रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही डेगाना पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र से आवश्यक जानकारी जुटाई।

 
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर डेगाना के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक की फोटो प्रसारित कर उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कौन है और वह रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा।
 
विज्ञापन
पुलिस टीम जुटी जांच में
 
डेगाना सीआई अशोक कुमार झाझड़िया सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जीआरपी पुलिस की ओर से भी मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। शव की शिनाख्त होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News